पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Guruji Will Visit Every House To Increase The Number Of Students In Government Schools

सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर हर घर जाएंगे गुरुजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अब हर घर जाकर लोगों को सरकारी स्कूलों के प्रति आकर्षित तथा सजग करने का पूर्ण प्रयास करने की बारी है। स्कूलों में लगातार कम हो रही विद्यार्थियाें की संख्या बढ़ाने के लिए गुरुजी खुद आगे आए हैं। अब फैसला लिया है कि ग्राफ को ऊपर करने के लिए हर घर जाकर अध्यापक स्कूलों की सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। वैसे कुछ स्कूल इस अद्वितीय काम के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से जुटे हुए हैं। इसे लेकर संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बैठक वीरवार को डीईओ कार्यालय हुई।

हसला प्रधान परमजीत संधू, अध्यापक महासंघ प्रधान प्रदीप सरीन ने कहा कि सभी स्कूलों को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। सामूहिक प्रयास कभी विफल नहीं होते हैं। ऐसे प्रयास से समाज के दिलों में सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। हमारा सम्मान भी। वर्ष 2019-2020 में भी दो हजार छात्रों संख्या कम हुई है। यह विषय हम सब के लिए चिंतनीय है। हमें अपनी आजीविका से जुड़े इस महान कार्य के लिए आगे बढ़ना होगा। योजनाबद्ध तरीके से किए हुए काम में सफलता अवश्य मिलती है। अपेक्षित कार्य को यथासमय समर्पण तथा उत्सुकता से पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। ऐसा करने से न केवल छात्र संख्या बढ़ेगी, बल्कि आत्मिक संतुष्टि और सुखद अनुभूति भी मिलेगी। इस समय समूचा शिक्षक वर्ग अच्छा परिणाम लाने के लिए प्रय|शील है। इस वर्ष संतोषजनक परिणाम आने की पूरी संभावना है।

मौके पर संयोजक आरएस शर्मा, शमशेर सिंह, शशिकांत, रूप लाल, गोबिंद सिंह भाटिया, कृष्ण लाल, महेंद्र सिंह कलेर व महीपाल उपस्थित थे।

बोर्ड बना मांग की पूरी

सरकार ने 8वीं के बोर्ड की घोषणा कर शिक्षक समाज व प्रदेश की लंबित मांग को पूरा करके सराहनीय कार्य किया है। अन्य मांगों को भी यदि पूरा कर दिया जाए तो बच्चों का सक्षम होना सुनिश्चित है। स्वास्थ्य और शिक्षा के सुधार से ही समृद्ध व विकसित राष्ट्र निर्माण सुनिश्चित है।

यमुनानगर | बैठक में चर्चा करते अध्यापक।
खबरें और भी हैं...