- Hindi News
- National
- Rori News Haryana News Had Been Running For 20 Years In Christianity Haddi Raredi Panchayat Locked The Lock In Rural Areas
मसीता में 20 साल से चल रही थी हड्डा राेड़ी पंचायत ने लगाया ताला तो ग्रामीणाें में राेष
गांव मसीता में राजपुरा रोड पर स्थित हड्डा रोड़ी के गेट पर पंचायत की ओर से पिछले काफी समय से ताला लगा रखा है जिससे ग्रामीणों को मृत पशुओं को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत व पंचायत राज विभाग के खिलाफ रोष जाहिर कर पंचायती हड्डा रोड़ी का ताला खुलवाए जाने की मांग की है।
ग्रामीण दिशोर शर्मा, सुखादेव, पालीराम, गुरा सिंह, पाल सिंह, हरनेक सिंह, पप्पी सिंह, बलाकौर सिंह, देवी लाल पप्पूराम व अन्य ने बताया कि गांव में राजपुरा रोड पर बनी पंचायती हड्डा रोड़ी पिछले 20 साल से चल रही थी जिसको पंचायत ने कुछ समय पहले ताला लगा दिया। जिसके चलते लोगों को अपने मृत पशुओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी कोई गांव में पशु मर जाता है तो उन्हें डबवाली या आसपास के गांवों से मृत पशु उठाने वालों को बुलाना पड़ता है जिसकी एवज में वह आईआरसी 1500 रुपए तक ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार मृत पशु लोगों को अपने घरों में ही दबाने पड़ते हैं जिसके चलते ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एक और तो गरीब आदमी का पशु मर जाता है और वही उसी की एवज में उसे 1 हजार से 1500 उसे उठाने के लिए लगाना पड़ रहा है जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बनी पंचायती हड्डा रोड़ी का ताला खुलवाने के लिए कई बार ग्राम पंचायत व पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बावजूद कोई अधिकारी ग्राम पंचायत इसकी और कोई ध्यान नहीं दे रही। जिसके चलते ग्रामीणों ने रोष जाहिर कर प्रशासन से मौका मुआयना कर पंचायती हड्डा रोड़ी का ताला खुलवाया जाने की मांग की है।
मीटिंग कर समाधान कराएंगे
ग्राम सचिव जगमीत सिंह ने बताया कि पंचायती हड्डा रोड़ी को पिछले काफी समय से ताला लगा हुआ है जिसके चलते दो बार पंचायत मीटिंग हो चुकी है लेकिन कुछ समाधान नहीं हो पाया। अब दोबारा मीटिंग कर इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
गांव मसीतां के राजपुरा रोड पर बनी पंचायती हड्डा रोड़ी को लगा ताला दिखाते ग्रामीण।