पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganaur News Haryana News Hailstorms With Rain Concern Of Farmers Increased

बरसात के साथ ओले पड़े, किसानों की चिंता बढ़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च में मौसम जिस तरह से बदल रहा है वह सभी के लिए चिंताजनक है। बुधवार को देर शाम जिले में कही तेज बारिश तो कही ओलावृष्टि ने सभी को परेशान कर रखा है। सबसे ज्यादा परेशानी अन्नदाताओं की हैं। बारिश के साथ ओले गिरने से फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है।

मार्च में मौसम अमूमन सामान्य हो जाता है, लेकिन अभी मौसम पूरी तरह से अबूझ पहेली बना हुआ है। महीने की शुरुआत में गर्म दिन होने से लोगों ने तो गर्म कपड़ों को अंदर रख दिया था, लेकिन सुबह-शाम अभी ठंड है। बुधवार शाम को बरसात के साथ ओले गिरने से से मौसम ने जिस तरह से करवट ली है वह सभी के लिए चिंताजनक है। खासकर किसानों के लिए इस बेमौसम बारिश ने दोहरी मार दिया है।

किसान राममेहर, सुमित धनखड़, श्रवण, अनिल कुमार आदि का कहना है कि गेहूं की फसल में बाली आ चुकी है, अब तेज हवा के चलने के साथ ही बरसात व ओले पड़ रहे है, इसका असर फसलों पर गिर रहा है। अगर ये ही हाल रहा तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में गेहूं कटाई शुरू हो जाती है, पिछले दिनों बारिश में गेहूं की फसल बिछ गई थी।

गन्नौर. बरसात के साथ ओले पड़े, किसानों की चिंता बढ़ी। इनसेट में खुबडू में गिरे ओले दिखाते हुए।
खबरें और भी हैं...