पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुम हुए 14 मोबाइल मालिकों को सौंपे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने विशेष मुहिम के तहत 14 व्यक्तियों के गुमशुदा मोबाइल ट्रेस आउट कर बरामद किए अाैर उनके मालिकों को सौंपे है। बरामद किए गए सभी 14 मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। बरामद किए गए मोबाइलों के मालिकों में कॉलेज विद्यार्थी, दुकानदार, अध्यापक तथा मजदूरी करने वाले व्यक्ति शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसआई सत्यवान की अगुवाई में साइबर सेल कैथल पुलिस ने जांच के दौरान हरियाणा, यूपी तथा पंजाब से अलग-अलग मामलों में करीब 2 लाख रुपए मूल्य के 14 मोबाइल फोन बरामद करके कब्जे में लिए थे। जिन्हें बुधवार की सुबह एसपी कैंप कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान उनके मालिकों को सौंप दिया गया।

कैथल | गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों के सुपूर्द करते एसपी शशांक सावन।
खबरें और भी हैं...