- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Hansraj Of Bawani Kheda Had Stolen From The Donation Of The Gurudwara
बवानी खेड़ा के हंसराज ने की थी गुरुद्वारे के दानपात्र से चोरी
बवानी खेड़ा | पुलिस ने कस्बे के गुरुद्वारे के दानपात्र से चोरी करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि 10 फरवरी की रात को चोर गुरुद्वारे में रखे दानपात्र से लाखों रुपये की चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरी की तलाश शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार इस मामले में गहनता से छानबीन कर चोरी के आरोपित की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की। उन्होंने बताया कि इस पहचान के आधार पर ही गुरुद्वारे में चोरी करने के आरोपित कस्बा बवानीखेड़ा निवासी हंसराज उर्फ काकू को गिरफ्तार किया है। बता दें कि चोर ने 10 फरवरी की रात को बवानीखेड़ा के मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारे से दानपात्र का पिछला दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली थी।