- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Harmony Arises In The Mind Of An Organism By Coming In Satsang Shaktidev
सत्संग में आने से जीव के मन में पैदा होते हैं सद्भाव : शक्तिदेव
जय ओंकार सेवा समिति की ओर से इंदिरा कॉलोनी में सत्संग का आयोजन हुआ। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज ने विशेष रूप से शिरकत की। श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव को सत्संग में आना चाहिए। इससे जीव के मन में सद्भाव पैदा होते हैं और व्यक्ति कभी घमंड में नहीं आता।
उन्होंने कहा कि हमें जीवन की सफलता के लिए गुरु की शरण में लगना चाहिए। गुरु के सानिध्य में ही हमें ईश्वर की प्राप्ति होती है। क्योंकि गुरु और संत हमेशा सेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा हमेशा विशेष फल देने वाली होती है। गुरु की वाणी शिष्य के लिए अनमोल होती है, प्रत्येक जीव को गुरु की वाणी का पालन करना चाहिए। परमात्मा कण-कण में विराजमान है, हमें कभी भी उसकी वाणी का अपमान नहीं करना चाहिए। जब व्यक्ति एक पर भरोसा रखकर कार्य करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। इससे पहले ओंकार महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सभी के कल्याण की मन्नतें मांगीं। यज्ञ की पूर्णाहुति स्वामी संदीप ओंकार ने डाली।
इस दौरान जय ओंकार महिला संकीर्तन मंडल की ने गुरु की महिमा का बखान किया। उनके भजन सतगुरु वे प्यारेया, तारण हारयां जिंद वारा... व सोना मंदिर मेरे सतगुरु दा, नाम जप लो, खुशियां दा घर आ... पर श्रद्धालु झूमे। इस अवसर पर संघ संचालक पंडित शिवनारायण दीक्षित, एडवोकेट राजेश दहिया व संजय मिड्ढा मौजूद रहे।
करनाल. जय ओंकार सेवा समिति की ओर से इंदिरा कॉलोनी में आयोजित सत्संग में उपस्थित श्रद्धालु।