हरियाणा व्यापार मंडल की बैठक आज
कैथल | हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को जिमखाना क्लब में होगी। पदाधिकारी राजीव गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग अध्यक्षता करते हुए प्रेसवार्ता करेंगे। माैके पर प्रदेशाध्यक्ष देश की अर्थव्यवस्था मुद्दे, जीएसटी लागू होने के बाद हालात खराब होने आदि मुद्दाें को उठाएंगे।