पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gharaunda News Haryana News Haryana First State To Provide Police Verification Report At Home Adgp

घर बैठे पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट उपलब्ध कराने वाला हरियाणा पहला प्रदेश : एडीजीपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के हर्षवर्धन सभागार में हरियाणा पुलिस में कंप्यूटरीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हरियाणा के एडीजीपी प्रशासन एवं आईटी एएस चावला ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उप निरीक्षकों को जानकारी दी। एडीजीपी चावला ने पुलिसिंग में इस मौके पर अकादमी के निदेशक आईजी योगिंदर सिंह नेहरा ने अकादमी की ओर से एडीजीपी चावला का स्वागत किया।

नागरिकों को ऑनलाइन दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा निवासियों को चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस की ओर से अनापत्ति प्राप्त और अपने किरायेदार के सत्यापन के बारे में ऑनलाइन डिजीटल हस्ताक्षर के साथ रिपोर्ट घर बैठे उपलब्ध कराने का कार्य पुलिस ने 12 फरवरी 2020 से आरंभ कर दिया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज द्वारा इसका शुभारंभ पुलिस मुख्यालय से किया गया। हरियाणा पहला राज्य है जहां पुलिस की ओर से दी जाने वाली इन तीन सेवाओं को डिजीटल हस्ताक्षर युक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 33 प्रकार की सेवाओं के लिए नागरिक को पुलिस थाना या पुलिस कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है अब इनके लिए हरियाणा पुलिस के वेबपोर्टल हर समय या सरल केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा पुलिस तेजी से कम्प्यूटरीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर अकादमी के निदेशक आईजी योगिंदर सिंह नेहरा और अकादमी के पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने मुख्य वक्ता एडीजीपी चावला का आभार व्यक्त किया। अकादमी के उप पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने कार्यक्रम संचालन किया। इस अवसर पर अकादमी के डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी सुंदर सिंह व डीएसपी लक्ष्मी देवी सहित अकादमी का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

खबरें और भी हैं...