- Hindi News
- National
- Bahal News Haryana News Haryana Forest Department Team Wins Gold By Defeating Punjab
हरियाणा वन विभाग की टीम ने पंजाब को हराकर जीता गोल्ड
25वीं आल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में हरियाणा वन विभाग की रस्साकशी की टीम ने पंजाब को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। भुवनेश्वर में संपन्न इस पांच दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और विभिन्न खेल मुकाबले उनके नाम रहे। वन विभाग की रस्साकशी टीम कप्तान जिला वन अधिकारी विजेंद्र गिल के नेतृत्व के दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है।
यह जानकारी देते हुए वन रेंज अधिकारी, लोहारू एवं टीम के वरिष्ठ सदस्य जयपाल सिंह सोरखी ने बताया कि भुवनेश्वर में आयोजित आल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में हरियाणा की टीम ने पंजाब की टीम को हराकर यह खिताब हासिल किया है।
हरियाणा की टीम ने जिला वन अधिकारी कुरुक्षेत्र विजेंद्र गिल की कप्तानी में यह खिताब हासिल किया है। इसके अतिरिक्त टीम में जयपाल सिंह रेंज अधिकारी, खजान सिंह, मनपाल सिंह, सुखविंद्र, प्रीतम, जोगेंद्र, अमित, अरविंद तथा विरेंद्र थे। सभी ने शानदार खेलते हुए पंजाब को हराया है। वहीं जयपाल सिंह सोरखी, जयप्रकाश लाखलान सहित अनेक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
ट्राफी के साथ हरियाणा की रस्साकशी टीम के सदस्य जयपाल सिंह, जयप्रकाश लाखलान व अन्य।