बेस्ट फिजिक में हरियाणा ओवरऑल चैंपियनशिप
_photocaption_भिवानी| ऑल इंडिया सिविल सर्विस खेल प्रतियोगिता चार मार्च से आठ मार्च तक पटना में हुई। 21 राज्यों के 380 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। हरियाणा की टीम ने कोच श्रीगोपाल कृष्ण के नेतृत्व में भाग लेकर हरियाणा ने बेस्ट फिजिक ओवरऑल चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में ऑल ऑवर चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान व वेट लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में ऑल ऑवर चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।*photocaption*