- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News Haryana School Teachers Association39s Performance Suspended At Education Minister39s Residence Sadhuram
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का शिक्षा मंत्री आवास पर प्रदर्शन स्थगित : साधुराम
जींद | हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक स्थानीय अक्षर भवन में जिला प्रधान साधुराम की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रधान साधुराम ने बताया कि काेरोना वायरस के कारण एहतियात के तौर पर बदली हुई परिस्थितियों के कारण राज्य कमेटी ने निर्णय लिया गया है कि अब 15 मार्च रविवार को शिक्षामंत्री आवास पर प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा जगत के मुद्दे भी कोरोना से कम गंभीर नहीं हैं, क्योंकि सरकार की संवेदनहीनता के कारण ये भी लाइलाज होते जा रहे हैं। इसलिए राज्य कमेटी का 11 सदस्यीय शिष्ट मंडल ही अब 15 मार्च को शिक्षामंत्री से मिलने उनके निवास स्थान जगाधरी जाएगा। आगे के आंदोलन के बारे में शिक्षा मंत्री से मिलने के बाद मुद्दों पर उनकी प्रतिक्रिया अनुसार घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर भूप सिंह वर्मा, सत्येंद्र कुमार, रोहतास आसन, संजीव सिंगला, रणधीर, महेंद्र गौतम, वेदपाल रिढाल, महावीर पोपड़ा, रोहतास सरोहा, सतबीर गहलोत, ईश्वर मौजूद रहे।