हरियाणा प्राकृतिक चिकित्सालय में हवन का आयोजन
भिवानी| हरियाणा प्राकृतिक चिकित्सालय में हवन किया गया व फूलों की होली खेली गई। डॉ. मदन मानव ने बताया कि हिन्दू धर्म में सदियों से ही हवन क्रिया की महता का वर्णन किया गया है। हवन प्रक्रिया में प्राचीन समय से ही हवन से उड़ने वाले धुएं से प्रदूषण कम होता है। एक हवन से कई फायदे इंसान को मिलते हैं। इसलिए इसे सिर्फ धर्म से ही ना जोड़े यह मानव जाति के हित की प्रक्रिया है। इस अवसर पर डॉ. मनीषा मानव, सुरेन्द्र सैनी, हर्षित, नवीन, योगेश, शुभम आदि उपस्थित थे।