- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Having Regular Eye Examination Can Help Prevent Glaucoma Rajesh
आंखों की नियमित जांच करवा बच सकते हैं ग्लूकाेमा से: राजेश
नागरिक अस्पताल में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया गया। नेत्र रोग विशेषण डॉ. राजेश चौधरी द्वारा वॉकथाेन का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. राजेश ने डॉक्टरों को जागरूक करते हुए बताया है कि इस सप्ताह का मुख्य ऑप्टिक तंत्रिका परीक्षण के साथ लोगों को नियमित आंखों की जांच के लिए प्रोत्साहन देकर ग्लूकोमा से होने वाले अंधेपन को समाप्त करना है। ग्लूकोमा शब्द का उपयोग आंखों के सामूहिक रोगों को उजागर करने के लिए किया जाता है, जिसे ऑप्टिक तंत्रिका की प्रगतिशील और अपरिवर्तनीय क्षति से जाना जाता है जो कि धीरे-धीरे दृष्टि समाप्त कर देता है। महत्वपूर्ण कारकों में से एक आंखों पर दबाव का बढ़ना है, लेकिन आंखों के सामान्य दबाव से पीड़ित व्यक्ति में ग्लूकोमा विकसित हो सकता है।
इसलिए हमें इससे बचने के लिए अपनी आंखों का बेहतर ख्याल रखना चाहिए। आंखों संबधित किसी प्रकार की दिक्कत आए तो डॉक्टर से जांच जरूर करवानी चाहिए। इस दौरान योग स्पेशलिस्ट अंबिका ने योग के गुर बताए।