- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Havoc Weather In Bata On Crops Wheat And Mustard Crop
बात्ता में मौसम का कहर फसलों पर, बिछी गेहूं व सरसों की फसल
कलायत| शुक्रवार को हुई भारी बरसात व ओलावृष्टि के कारण गांव बात्ता में भारी नुकसान हो गया। किसान रणधीर सिंह राणा, नीरज राणा, चमन सिंह, अशोक राणा, संदीप राणा ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण गेहूं व सरसों की फसल में भारी नुकसान हो गया है। नीरज ने बताया कि भारी ओलावृष्टि व तेज हवाओं के कारण फसलें बिछ गईं जिससे पैदावार पूरी तरह से प्रभावित होगी। बाद में गांव बात्ता के ग्राम सचिवालय में इस संदर्भ में किसानों की एक बैठक शहीद भगत सिंह किसान सेना के संयोजक डा.कुलदीप सिंह किठानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। किसानों ने अपने अपने खेतों में हुए नुकसान को सूचिबद्ध किया। डा.कुलदीप किठानियां ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों का बहुत नुकसान हो गया है। सरकार अति शीघ्र स्पेशल गिरदावरी करवा कर नुकसान का आकलन करवा कर मुआवजे के रूप में भरपाई करे। उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में शनिवार को राज्यमंत्री कमलेश ढा ंडा को भी ज्ञापन सौंपा गया है। सोमवार को उपमंडल के किसान उपायुक्त को इस बारे ज्ञापन सौंपेंगे। उधर कृषि व किसान कल्याण विभाग ने किसानों को आगाह किया है कि वे फसल के खराब होने की सूचना संबंधित फार्म पर भर कर जिला परिषद कार्यालय में जमा करवाएं। डा.श्योकंद ने कहा कि संबंधित फार्म के साथ किसान अपने आधार कार्ड, केसीसी बैंक की कापी व फसल बीमा की एप्लीकेंशन आईडी बैंक से लेकर वह भी साथ में संलग्न करें।