पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Health Check Up Of 66 Girl Students In Kasturba Gandhi School

कस्तूरबा गांधी स्कूल में 66 छात्राओं का स्वास्थ्य जांचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धौलपालिया में छात्राओं के लिए मेडिकल चेकअप शिविर लगाया गया। कार्यकारी प्राचार्य सुरेंद्र कुमार बिजारणिया ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी नेमत है। इसलिए हमें बदलते मौसम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। चेकअप शिविर में सामुदायिक केंद्र ऐलनाबाद से आए डाॅ. अतुल कुमार व उनकी टीम द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। डाॅ. अतुल कुमार ने छात्राओं को संतुलित खान पान के महत्व के बारे में बताया। शिविर में कुल 66 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर विद्यालय से भंवरलाल, रेशमा, राजपति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...