पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Health Department Sent Aid For Heart Hole Surgery

स्वास्थ्य विभाग ने दिल में छेद की सर्जरी के लिए भेजी सहायता राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंडलाना स्थित सीएचसी में डॉ. राजेश व डॉ. मनीषा ने बिचपड़ी निवासी नितिन को दिल में छेद की सर्जरी के लिए 46 हजार रूपए की सहायता राशि का चैक दिया। उन्होंने बताया कि बीते दिनों राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत बिचपड़ी गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था। शिविर में जांच के दौरान नितिन के दिल में छेद होने की पुष्टि हुई। नितिन सातवीं कक्षा का छात्र है। नितिन का पिता संदीप की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वह दिल में छेद की सर्जरी नहीं करवा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने नितिन की सर्जरी के लिए 46 हजार रूपए की सहायता राशि भेजी है। उन्होंने बताया कि दिल में छेद संबंधी बिमारी से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। विभाग का प्रयास है कि इस प्रकार की बिमारी से पीड़ित बच्चों को बेहतर उपचार मिले।

गोहाना. नितिन के उपचार के लिए सहायता राशि का चैक देते डॉ. राजेश।
खबरें और भी हैं...