पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alewa News Haryana News Health Department Team Conducts Awareness Campaign In Naguran Regarding Corona Virus

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना वायरस को लेकर नगूरां में चलाया जागरूकता अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य विभाग नगूरां पीएचसी की टीम द्वारा शुक्रवार को कोरोना वायरस को लेकर नगूरां गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान के तहत ईंट भटटों पर रह रही गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण किया गया। जिसमें काली खांसी, टेटनस, पोलियो, खसरा, गल घोटू, हैपेटाईटिस आदि बीमारियों के टीके लगाए गए। महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नही बस कुछ सावधानियां रख कर हम इस से बच सकते हैं। यह वायरस एक दूसरे के साथ संक्रमण से फैलता है। कोरोना वायरस के लक्ष्ण बताते हुए उन्होने कहा कि कोरोना वायरस में नाक बहना, खांसी, गले में खरास, कभी सिरदर्द और साथ में बुखार शामिल है, जो कुछ दिनों तक रह सकता है। इस अवसर पर एनएनम संतोष, संजय कुमार, आशा वर्कर जुगेश व सीमा मौजूद रही।

कोरोना वायरस को लेकर महिलाओं को जागरूक करते स्वास्थ्य वर्कर।
खबरें और भी हैं...