पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Health Department Team Visited 73 Examination Centers To Check Against Corona Virus

कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 73 परीक्षा सेंटरों पर जाकर की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार के द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के साथ ही समूचा स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट हो गया है। यहां तक की जिले भर में चल रहे परीक्षा सेंटर भी कोरोना वायरस की जांच पड़ताल के दायरे में आ गए हैं। शुक्रवार से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम हर परीक्षा सेंटर पर पहुंची और यहां साफ सफाई से संबंधित जांच पड़ताल करके मौजूदा परीक्षा नियंत्रक के स्टाफ को एहतियात बरतने के आदेश दिए।

कोरोना वायरस के भय से लोगों को निकालने और अपने आपको लक्षणों से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। सरकार के विभिन्न एजेंसियां भी एहतियात बरत रही हैं जिसके चलते अब 31 मार्च तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जहां परीक्षाएं चल रही हैं वहीं शिक्षण संस्थाएं खुली रहेंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ विभाग ने अब जिला शिक्षा अधिकारी से शुक्रवार को उन सभी स्कूलों का डेटा मांगा जहां हरियाणा शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई स्कूल के सेंटर बने हुए हैं। डेटा के अनुसार हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 60 और सीबीएसई के जिले भर में 13 परीक्षा सेंटर बने हुए हैं। अब यह डेटा मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इतनी ही टीमों का गठन किया और शुक्रवार से ही हर सेंटर पर एक टीम को भेजकर वहां कोरोना वायरस से संबंधित जागरूकता देनी शुरू कर दी। यही नहीं यहां सुरक्षा मास्क का उपयोग करने बाथरूम में हाथ धोने का साबुन, स्वच्छ पानी रखने और सेनिटाइजर का उपयोग करने की बात कही गई। कई स्थानों से साधन उपलब्ध भी कराया गया।

झज्जर में बने 10 आइसोलेशन वार्ड : कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए जिले में 10 आइसोलेशन वार्ड बने हुए हैं। इनमें नागरिक अस्पताल, बेरी और बहादुरगढ़ के अलावा 10 प्राइवेट अस्पताल लिस्टेड किए गए हैं, जहां स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

वायरस की स्थिति को देखते हुए 31 तक बंद रहेंगी जिले की 13 आईटीआई

झज्जर | कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरती जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से आए दिन नए नए आदेश जारी हो रहे हैं। ताकि बचाव कर सकें। ताजा आदेशों के मुताबिक शिक्षण संस्थाएं 31 मार्च तक बंद रहेगी। इसी के तहत झज्जर की दो महिलाएं आईटीआई सहित कुल 13 आईटीआई में छात्रों को नहीं आना होगा। महिला आईटीआई गुड्डा की प्रभारी प्रमिल देवी का कहना है कि जिले में 2 महिला आईटीआई हैं। ताजा आदेशों के मुताबिक अब आईटीआई 31 मार्च तक बंद रहेगी। जबकि अन्य स्टाफ को नियमित रूप से संस्थान पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि यह सब आदेश उच्च अधिकारियों की ओर से जारी किए गए हैं ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। इससे भीड़ बाढ़ की स्थिति से भी निजात मिलेगी क्योंकि आईटीआई में पढ़ने वाले बच्चे दूरदराज से आते हैं और इनको बसों के अंदर सफर करना होता है। वहीं कक्षा में भी यह एक साथ बैठते हैं और इस लिहाज से यह एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। यदि अवकाश रहेगा तब बस स्टैंड पर भी भीड़ भाड़ का आलम कम होगा। संस्थानों में भी गैदरिंग नहीं होगी। उन्होंने बताया कि वायरस की स्थिति को देखते हुए संस्थानों में पहले ही बायोमेट्रिक सैलरी पर रोक लगा दी थी, ताकि अंगूठे छूने से वायरस के फैलने की संभावना न बन सके। अब नए आदेशों के तहत छात्रों की 31 मार्च तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके तहत जिले के सभी 13 आईटीआई बंद रहेगी। इस दौरान छात्राओं से भी आह्वान किया गया है कि वे स्वच्छता का ख्याल रखें और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करें। ताकि जागरूक होकर बचा जा सके।

महामारी घोषित होने पर डाॅक्टर और स्टाफ नर्सों की छुट्टी की कैंसिल

बहादुरगढ़ | विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लूएचओ ने कोरोना को महामारी घोषित किया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, डाॅक्टरों व स्टाफ नर्स की छुट्टिया कैंसिल की हुई है। सभी डाॅक्टरों को स्टेशन न छाेड़ने और ऑन कॉल ड्यूटी पर अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है। मुख्यालय की ओर सभी सिविल सर्जन को ये आदेश जारी किए गए है। आदेशों की पालना सुनिश्चित किए जाने को लेकर भी उचित निर्देश दिए है। जो डाॅक्टर छुट्टियों पर चल गए थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। एहतियात के तौर पर विशेष सावधानी विभाग की ओर से बरती जा रही है। बहादुरगढ़, झज्जर के नागरिक अस्पताल में स्पेशल तौर आईसोलेशन वार्ड भी बनाया गया। यहीं नहीं निजी अस्पतालों को उचित निर्देश जारी किए गए है। बहादुरगढ़ अस्पताल के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, डाॅक्टरों व स्टाफ नर्सो की छुट्टिया अगले आदेश तक कैंसिल कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरस्त है। कोई सस्पेक्टेड केस सामने आता है तो तुरंत उसकी जांच की जा रही है।


कोरोना वायरस के हरियाणा में महामारी घोषित होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जहां भी लोगों के एकजुट होने का कार्यक्रम है वहां अवेयरनेस फैलाई जा रही है। फिलहाल जिले भर में परीक्षाएं चल रही हैं इसके तहत जितने भी परीक्षा सेंटर सीबीएसई और हरियाणा शिक्षा बोर्ड के बने हुए हैं वहां जाकर परीक्षा सेंटर पर कोरोना वायरस से संबंधित जागरूकता दी जा रही है। -डॉ. आरएस पुनिया, सीएमओ झज्जर

एनएसएस के 7 दिवसीय स्पेशल कैंप रद्द

उच्चतर शिक्षा विभाग निदेशालय के आदेश के अनुसार इस मार्च माह में चलाए जाने वाले एनएसएस के सात दिवसीय स्पेशल कैंप भी कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिए गए हैं। इसकी सूचना सभी संस्थानों में भेज दी गई है। इससे पहले विभाग के आदेश आए थे कि एनएसएस और एनसीसी कैडेट कोरोना वायरस के चलते विशेष कैंपों में लोगों को जागरूकता देंगे अब सुरक्षा की दृष्टि से उच्चतर शिक्षा विभाग की 13 मार्च के नए आदेश में ये कैंप ही स्थगित कर दिए गए हैं। इसकी सूचना नेहरू कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अमित भारद्वाज ने दी।

बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ में होटल संचालकों को भी सर्तक रहने को कहा। जारी की गई एडवाइजरी में विदेशों से आने वाले पर्यटकों को आगाह किया गया है। कौन कहां से कब आया है उसका पूरा रिकाॅर्ड रखने को कहा है। किसी भी पर्यटक व अन्य लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने पर तुरंत जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने को कहा गया है।

हरियाणा िशक्षा बाेर्ड के परीक्षा सेंटर पर जांच करती स्वास्थ्य िवभाग की टीम।
खबरें और भी हैं...