- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Health Of 137 Patients Examined In The Camp Heli Milan Ceremony Was Also Celebrated
शिविर में जांचा 137 मरीजों का स्वास्थ्य, हाेली मिलन समारोह भी मनाया
जींद. शिविर व होली मिलन समारोह में मौजूद पूर्व सैनिक।
जींद | गोहाना रोड स्थित सैनिक वाटिका में पूर्व सैनिकों की अाेर से हृदय जांच शिविर व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट नोएडा की टीमों नेे लोगों का स्वास्थ्य जांचा। कार्डियोलोजिस्ट डॉ. मुमुक आर्य ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली अपना कर हृदय संबंधी बीमारियों और कोरोना से बचने के उपाय सुझाए। शिविर में 137 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया।
कर्नल डीके भारद्वाज ने बताया कि हृदय जांच शिविर माह के प्रथम रविवार को लगाया जाता है। इसी के साथ पूर्व सैनिकों ने मिलकर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया। जिसमें पूर्व सैनिकों, सैनिक महिला शक्ति एवं बच्चों ने शिरकत की। इस अवसर पर महिला शक्ति शकुन भारद्वाज, प्रेम शर्मा, सोना ढाका, पूर्व वीसी डॉ. अविनाश चावला, कैप्टन कपूर सिंह गिल, आजाद मलिक, रमेश कौशिक, इंद्र सिंह भारद्वाज, सुखबीर, राम कर्ण दलाल, सरपंच रामकुमार, सरपंच हरि ओम, सरपंच सत्यवान, मनीराम गौड़, सुरेश, जय भगवान, हितेश हिंदुस्तानी, राम भगत शास्त्री मौजूद रहे।