पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhattu Kalan News Haryana News Hearing The Shrimad Bhagwat Katha Brings Peace To The Mind Shankaranand

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मन काे मिलती है शांति : शंकरानंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव किरढ़ान की श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए स्वामी शंकरानंद महाराज ने कहा कि पूरे मनोयोग के साथ कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन हो सकते है। उन्होंने कहा कि प्रभु को भक्ति भाव से पुकारने पर दौड़े चले आते है। इसलिए भगवान को भक्ति भाव से बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिश्ता बनाना ही है तो प्रभु के साथ बनाइए। भगवान के साथ बनाया हुआ रिश्ता अमर हो जाता है। जब हम पर संकट आते है तो भगवान उस रिश्ते को निभाने के लिए हमारे साथ खड़े रहते है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे सुनने ग्रहण करने से मन को शांति मिलती है। अपने शरीर में भरी मैल को साफ करने के लिए अगर इसे मन से ग्रहण करें तो यह अमृत के समान है।

खबरें और भी हैं...