- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Heart Problems Found In Smokers Gave Message To Patients Not To Smoke
स्मोकिंग करने वालों में पाई गई हार्ट की दिक्कत मरीजों को दिया स्मोकिंग न करने का संदेश
शनिवार को संजीवनी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फ्री चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के डॉक्टरों की टीम ने लगभग 200 मरीजों का फ्री चेकअप किया। मेदांता से पहुंचे डीएम नवीन कुमार व डीजीएम शैलेश कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान लगभग 100 मरीजों की फ्री ईसीजी की गई। 50 मरीजों का एक्स-रे किया गया व 72 मरीजों के फेफड़ों की जांच की गई। मेदांता के हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. संदीप धूत ने बताया कि चेकअप के दौरान पाया गया है कि हार्ट के ज्यादातर मरीज स्मोकिंग के कारण हृदय रोगों से पीड़ित हैं इसलिए मरीजों का चेकअप कर नो स्मोकिंग का संदेश दिया है।
डॉ. घूत ने बताया कि हमें नियमित जीवन में रोजाना कम से कम 3-4 किलोमीटर की सैर करनी चाहिए। सैर करने से शरीर को कोई नुकसान नही होता बल्कि फायदा ही मिलता है। हृदय रोगों में सैर करने से काफी फायदा मिलता है। डॉ. मीनाक्षी मनरल ने त्वचा रोग व गठिया के मरीजों का चेकअप किया। डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि त्वचा के रोग, एलर्जी व पेट गैस ज्यादातर खानपान के कारण होता है। ऐसे में ज्यादा तली हुई चीजों, ज्यादा मिठा, मिर्च व खट्टी चीजों से परहेज रखें। हुकम चंद मलिक ने बताया कि संजीवनी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगाए जाते रहे हैं।
ट्रस्ट द्वारा महीने में लगभग चार शिविर आयोजित किए जाते हैं जिसमें सैकड़ाें मरीज फायदा लेते हैं। शनिवार को आयोजित शिविर में मरीजों का ब्लड शुगर, ईसीजी, छाती के एक्स-रे, फेफड़ाें की क्षमता की जांच, कॉर्डियोलॉजी, सामान्य चिकित्सक एवं आयुर्वेद टीम विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया गया। शिविर में अखिल, आशीष व अमनदीप कौर ने सहयोग किया।