- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Heavy Damage To Wheat Crop Due To Hail Storm
ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान
सरस्वती नगर | ब्लॉक के गांव पिंजोरी, नगला जगीर, पिंजोरा, खेड़ी दर्शन सिंह, तलाकौर में बरसात व ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। पिंजोरी के सरपंच लाल सिंह ने बताया कि इस ओलावृष्टि व बरसात से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसान इस संबंध में डीसी यमुनानगर से मिलकर फसलों के हालात से अवगत कराएंगे।