पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली है प्रभु के रंग में रंगने का त्याेहार : प्रेम दीदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के सेक्टर 7 स्थित सेवा केंद्र में होली पर्व मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर सात स्थित सेवा केंद्र में होली का त्याेहार उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सेवा केंद्र इंचार्ज ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी ने कहा कि होली रंगों का त्याेहार है। जो वास्तव में प्रभु के ज्ञान के रंग, प्यार के रंग, गुणों के रंग में रंगने का प्रतीक है। शिव परमात्मा ब्रह्मा के नयनों रूपी पिचकारी से हर आत्मा को अपने संग के रंग में रंग देते हैं। यह अविनाशी ज्ञान का रंग आत्मा पर चढ़ जाता है तो दुनिया की कोई ताकत नहीं जो इस रंग को उतार सके। उन्होंने कहा कि होली का सच्चा अर्थ है कि मैं आत्मा परमात्मा की हो ली अर्थात हो गई। होली का दूसरा अर्थ है जो हो ली सो हो ली अर्थात जो हो गया सो हो गया बीत गया अब उसे क्या सोचना व याद करना और होली का अर्थ है पवित्र बनना और बनाना।

ब्रह्माकुमारी शिखा बहन ने कहा कि एक है होली जलाना अर्थात अपने अंदर होने वाले बुरे संस्कारों, वृत्तियों व विकृतियों को योग की अग्नि में जलाना और दूसरे दिन खुशी-खुशी एक दूसरे को ज्ञान रंग लगाना।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर 7 स्थित सेवा केंद्र में होली का पर श्रद्धालुओं को रंग का तिलक लगाते हुए ब्रह्माकुमारी बहनें।
खबरें और भी हैं...