पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chacharauli News Haryana News Herbal Park Kept Closed For Private Program Without Information Tourists Returned In Desperation

बगैर सूचना निजी कार्यक्रम के लिए हर्बल पार्क रखा बंद, पर्यटक मायूस होकर लौटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली से पहले और होली के बाद तक बिना किसी सूचना के प्रदेश का सबसे बड़ा हर्बल पार्क पर्यटकों के लिए बंद रखा गया।

जिससे पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ा। चौधरी देवी लाल हर्बल पार्क चूहड़पुर कला में घूमने आए कुरुक्षेत्र से सचिन, करनाल से रमेश, जगाधरी से रोहित, इंद्री से मैनपाल, लाडवा से सुरेश ने बताया कि वह छुट्टी के दिन उन्होंने परिवार सहित यमुनानगर में हर्बल पार्क, हथिनी कुंड बैराज, कालेश्वर मंदिर व वन्य प्राणी विहार घूमने की योजना बनाई थी।

हथिनी कुंड बैराज और कालेश्वर मंदिर के बाद वह हर्बल पार्क पहुंचे। जहां से उन्हें मेन गेट से अंदर नहीं जाने दिया गया। कहा गया कि प्रवेश बंद है। पर्यटकों ने कहा कि यदि पार्क को बंद ही करना था तो विभाग काे गेट पर कोई नोटिस बोर्ड, सूचना या एक दिन पहले किसी भी माध्यम से पार्क के बंद होने की सूचना देनी चाहिए थी। पर्यटकों ने बताया कि हर्बल पार्क में कोई निजी कार्यक्रम चल रहा था। जिसके तहत काफी देर तक गाड़ियां अंदर आती-जाती रही। वहीं लाेगाें ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े हर्बल पार्क को बिना किसी सूचना के बंद करने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।

हर्बल पार्क बंद करने की सूचना तो मेरे पास भी नहीं है। इसकी वजह जानकारी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि यदि आगे बिना किसी सूचना के पार्क को बंद किया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रामकुमार जांगड़ा, डीएफओ

छछरौली | चौधरी देवी लाल हर्बल पार्क चुहड़पुर कला का मेन गेट बंद होने पर कर्मचारियों से उलझते पर्यटक।
खबरें और भी हैं...