पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Hidden Employment Opportunities In Nursery And Medicinal Plants

नर्सरी और औषधीय पौधों में छिपे रोजगार के अवसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृषि विज्ञान केंद्र जगदीशपुर में वानिकी नर्सरी कामगार द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 25 दिन चले कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को आर्गेनिक खेती सहित कई अहम जानकारी दी गई। ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने कहा कि नर्सरी व औषधीय पौधों में भी रोजगार के अवसर छिपे हैं। आर्गेनिक खेती कर युवा अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इसके लिए ज्यादा जमीन की जरूरत भी नहीं होती। ट्रीमैन देवेंद्र सूरा द्वारा ने यहां राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पौधारोपण भी किया।

जगदीशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 25 दिन तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को औषधीय पौधों की उपज से लेकर उसके बड़े होने तक देखभाल के तरीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान नर्सरी लगाकर रोजगार के अवसर पैदा होने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान औषधीय पौधे लगाने के साथ ही पेस्टीसाइड का कम से कम उपयोग कर बेहतर पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फल-सब्जी और इससे रोजगार के अवसर पैदा करने के बारे में बारीकि से बताया गया।

पेस्टीसाइड का प्रयोग न करें किसान

डाॅ. जेके नांदल ने आर्गेनिक सब्जियों को कम लागत पर उगाने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में फल-सब्जियों व फसलों को उगाने में बड़ी मात्रा में पेस्टीसाइड का प्रयोग किया जाता है, जिसका मानव शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को आर्गेनिक सब्जियों के उत्पादक के लिए जागरुक किया ताकि मानव शरीर पर भी कोई विपरित प्रभाव ना पड़े। यदि किसी के पास जमीन का अभाव भी है तो वो भी अपने घरों की छत पर इसे शुरू कर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। शुरूआत में छोटे स्तर पर शुरू कर इस रोजगार को धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है।

वृक्षों के रखरखाव के बारे में बताया


डाॅ. जितेंद्र सिंह बामल ने प्रशिक्षणार्थियों को बड़े वृक्ष जैसे पीपल, जामून, अरहड़, बहेड़ा, आंवला, मोरिंगा सहित अन्य पेड़ों के रखरखाव व इनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में पहुंचे ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने भी सभी प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार के पौधों की जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र में युवाओं को दिया प्रशिक्षण

सोनीपत. जगदीशपुर विज्ञान केंद्र में पौधरोपण करते हुए।
खबरें और भी हैं...