पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News Highvoltage Wires Coming From The Front Of Houses Bend Corporation39s Negligence Can Lead To Life

घरों केे आगे से निकल रहीं हाईवोल्टेज तार झुकीं, निगम की लापरवाही ले सकती जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव शहनाल में घरों के आगे से निकल रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन के नीची होने पर ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उनका कहना है कि लाइन को घरकों के आगे से हटाने व ऊंची करने को लेकर कई बार निगम को शिकायत कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा। सूचना मिलने पर सरपंच विजय शहनाल मौके पर पहुंचे। सरपंच ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान के लिए बिजली निगम के एसडीओ व एक्सीईएन मिलकर हल करवाने का आश्वासन दिया।

पूर्व सरपंच सतपाल सिंह, गोपाल, गुरजिंद्र सिंह, काला सिंह, गुरमीत सिंह, जसवंत सिंह, प्रगट सिंह, सरोज रानी, छिंद्रपाल कौर, कविता, पूनम ने बताया कि उनके घरों के आगे से 11 हजार वोल्टेज की हाई टेंशन लाइन गुजरती है। रोड ऊंचा होने व लाइन के दबाब से तारें नीची हो गई है। कभी भी आते जाते वाहन व लोगों के घरों की छत या दीवार पर चढऩे से हादसा हो सकता है। पोल के बीच गैप होने के कारण तारे झुक गई है कई जगहों पर तो तारे दीवारों को छू रही है। बरसाती मौसम में करंट का भी खतरा रहता है। उनका कहना है कि निगम की लापरवाही के कारण कोई हादसा होता है तो वे निगम के खिलाफ भरपाई का केस डालेंगे। हादसे के लिए निगम जिम्मेवार होगा। समस्या को लेकर बिजली निगम को कई बार अवगत करवा चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। रोष प्रदर्शन का पता चलने पर सरपंच विजय शहनाल ने ग्रामीणों को पंचायत की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

मौके का जायजा लेकर समस्या का हल करवा देंगे : एसडीओ


बिजली निगम के शहरी एसडीओ आनंद प्रकाश ने कहा कि मौके का जायजा लेकर समस्या का हल करवा देंगे। जेई काे माैके का जायजा लेने काे कहेंगे।\\\'\\\'

खबरें और भी हैं...