- Hindi News
- National
- Raniya News Haryana News Hola Maholla In Gurudwara Srijivannagar From Today To March 15
गुरुद्वारा श्रीजीवननगर में होला महोल्ला आज से 15 मार्च तक
कथा, सिमरन व खालसे गतका का प्रदर्शन होगा
गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा शुरू किए गए वीर रस के प्रतीक होला- महोल्ला नामधारी संगत द्वारा गुरुद्वारा श्रीजीवननगर में बड़े उत्साह और श्रद्धा से सतगुरु दलीप सिंह के सानिध्य में तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। नामधारी गुरद्वारा समिति के प्रधान सुखदेव सिंह व मेला प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी होला. महोल्ला 13 से 15 मार्च तक श्रीजीवननगर मे किया जा रहा है। इस दौरान नाम सिमरन, कथा कीर्तन, खालसे का गतका.प्रदर्शन तथा सेवा आदि के साथ-साथ वातावरण शुद्धि के लिए हवन, यज्ञ भी करवाए जायेंगे।
इस समागम के मुख्य प्रबंधक सूबा दर्शन सिंह व सूबा अमरीक सिंह ने बताया कि यह समागम संगत में अपने धर्म की रक्षा के प्रति ओज.रस भरने के साथ.साथ कई प्रकार के रोगों के निवारण का काम भी करेगा। क्योंकि यहां गुरबाणी के अनुसार नाम सिमरन करवाया जाएगा तथा इलाके की सुख शांति की मनोकामना की जाएगी।