पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Holi Attacked By Drinking Alcohol Three Injured

होली पर शराब पीने से रोका तो हमला किया, तीन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर | दूसरे के नलकूप पर जाकर होली के दिन शराब पीने से रोकने पर युवकों ने मालिक के नौकरों पर हमला कर दिया। इसमें तीन घायल हो गए। तीन हमलावरों की पहचान हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बिहार निवासी छोटन राय ने बूड़िया पुलिस को शिकायत दी है कि वह तेजली निवासी है यहां वह गुरसरण सिंह के पास काम करता है। उनकी जमीन बूड़िया पुल के पास है। वहां युवक नहर किनारे बैठकर शराब पीते हैं। इसे लेकर गुरसरण सिंह से कहा था कि अपने खेतों मे किसी को शराब न पीने देना। होली पर वह नलकूप पर खाना बना रहा था। तब वहां पर कुछ युवक आए और शराब पीने लगे। रोकने पर उन्होंने उस पर उसके साथी पर हमला कर दिया। उनकी सूचना पर पहुंचे मालिक को देख वे भाग निकले। आरोप है कि हमला करने में नितिन, गौरव, गोली व अन्य थे।
खबरें और भी हैं...