बच्चों को पकवान खिलाकर मनाई होली
_photocaption_कैरू| राजकीय उच्च विद्यालय चंदावास में होली का त्यौहार विशेष तरीके से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को विभिन्न पकवान व मिठाई खिलाई गई। बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी सहभोज कर प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। धर्मचन्द शास्त्री ने कहा कि बच्चों को सभी प्रकार की बुराइयों से दूर रहते हुए सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।*photocaption*