पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pehowa News Haryana News Holi Celebrated By Showering Gulal And Flowers Gave Message Of Caution

गुलाल और फूलों की बौछार कर मनाई होली, दिया सतर्कता का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा शनिवार देर शाम को ढांड रोड स्थित एक निजी होटल में होली मिलन समारोह किया गया। कार्यक्रम में एक दूसरे पर रसायन मुक्त गुलाल व फूलों की बौछार कर होली पर्व को मनाया गया। श्याम बाबा प्रेमियों ने बाबा श्याम के भजनों का भी आनंद लिया और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। मंच संचालक विजय गर्ग, डॉ. गौरव सिंगला व बारक्लेज बैडमिंटन क्लब के संचालक सुशील गुप्ता ने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। इससे आपसी भाईचारा व तालमेल बढ़ता है। समिति के संरक्षक रवि जिंदल व प्रधान संदीप गर्ग ने कहा कि समिति द्वारा ऐसे प्रोग्राम करवाने का उद्देश्य भी यही है कि युवा वर्ग अपनी संस्कृति से जुड़ा रहे। दुनिया भर में बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए उन्होंने सभी से अपील की है कि वे रसायन युक्त रंगों से सावधान रहें और अधिक से अधिक गर्म चीजों का सेवन करें। इस मौके पर पूजा जिंदल, निशा सिंगला, निधि गर्ग, रुचि, रूबी गर्ग, बिंदू गोयल, पलक, सुनीता, रेखा, प्रियंका गर्ग, संदीप सिंगला, दिनेश कुमार, प्रिंस, अमित, सुमित, लक्की गोयल, आशीष गर्ग, मोनू, रमेश गर्ग, नंदीनी, पार्थ मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...