- Hindi News
- National
- Nilokheri News Haryana News Holi Celebrating Shri Radha And Krishna39s Tableau
श्री राधा-कृष्ण की झांकी निकाल मनाई होली
2
1
नीलोखेड़ी. 1. होली समारोह में श्रीकृष्ण व राधा की झांकी की प्रस्तुति देते कलाकार। 2. श्री कृष्ण के भजनों पर झूमते श्रद्धालु।
नीलोखेडी | पर्व प्रेम समिति अस्पताल एरिया द्वारा होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पर्व की विशेषता यह रही कि इसमें पानी व रंगों का इस्तेमाल न करके फूलों से होली खेली गई। समाजसेवक व पूर्व डाक अधीक्षक टीपी गोयल व अवनीश गोयल ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्मशान भूमि के अध्यक्ष राम सरूप चोपड़ा, नारायण वर्मा, पूर्ण चंद भाटिया, डाॅॅॅॅॅ. वंंंंंंंंंदना अग्रवाल, पार्षद मोहित मल्हाेत्रा व निःस्वार्थ सोशल ट्रस्ट से पंकज बक्शी ने शिरकत की। कार्यक्रम में यमुनानगर से अमित ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों काे सुनाकर व भगवान श्री कृष्ण व राधा की सुंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंदर-सुंदर झांकियां निकाल कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुकेश ठाकुर, पारस शर्मा, समीर कल्याण, राकेश कुमार, पंकज शर्मा, वेद प्रकाश माैजूद रहे।