होली के उपलक्ष्य में 10 मार्च को कार्यक्रम
नीलोखेड़ी | पर्व प्रेम समारोह समिति द्वारा होली के उपलक्ष्य में 10 मार्च काे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन सामान्य अस्पताल के पीछे बने पार्क में किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन अवनिश गोयल ने बताया कि होली का आरंभ सुबह 10 बजे संगीतमय मस्ती के साथ किया जाएगा और 11 बजे राधा कृष्ण की झांकिया व नृत्य11ः30 बजे होली भजन,12ः30 बजे राधा कृष्ण के संग फूलों की होली, 1 बजे होली गीत तथा 1ः30 प्रसाद का वितरण किया जाएगा।