- Hindi News
- National
- Cheeka News Haryana News Holi Festival Celebrated In Av Vidya Mandir School
एवी विद्या मंदिर स्कूल में मनाया होली का पर्व
गुहला चीका| होली की पूर्व संध्या पर एवी विद्यामंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में विद्यालय कि प्रधानाचार्य कुसुम अरोड़ा ने बच्चों को होली का महत्व समझाते हुए बताया रंगों का यह त्योहार हमें आपसी भाईचारे का संदेश देता है। बच्चों के बीच करवाई गई आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर पेंटिंग बनाई। विद्यालय के प्रबंधक राम निवास, दुर्गा दास व विपिन ने छात्रों व स्कूल स्टाफ को होली की बधाई दी ।