लाडवा के स्कूलों में मनाया होली पर्व
किड्जी स्कूल में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चे रंग-बिरंगी वेशभूषा में स्कूल में पहुंचे। कोरोना वायरस की वजह से स्कूल में इस बार रंगों का प्रयोग नहीं किया गया। रंगों के स्थान पर फूलों से होली मनाई गई। बच्चों ने फिल्मी गानों पर डांस भी किया और एक-दूसरे को चंदन लगाकर और फूल बरसाकर होली मनाई। वहीं लाडवा-पिपली मार्ग स्थित डीपीएस किड्स स्कूल, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
लाडवा के डीपीएस किड्स स्कूल में होली का पर्व मनाते बच्चे।