सैनी स्कूल में मनाया होली का पर्व
सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक निदेशक रणबीर ढींढसा और प्रिंसीपल रीटा ढींढसा ने स्कूल के स्टाफ व बच्चों के साथ फूलों से होली खेली। रणबीर ढींढसा ने कहा कि हमें पानी व केमिकल युक्त रंगों से होली न खेलकर फूलों के साथ होली खेलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसे होली के नाम पर व्यर्थ में बहाना ठीक नहीं हैं। रीटा ढींढसा ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे एवं प्रेम को बढ़ाने वाला पर्व है जिसमें लोग आपसी दुश्मनी को भूलकर फिर से आपस में गले लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें नशों से दूर रहकर पर्व मनाना चाहिए।