- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Holi I Am Kanhai I Have Heard The Color Just On The Basuri
होली आई रे कन्हाई, रंग लाई सुना दे जरा बासुरी पर...झूमे श्रद्धालु
महादेव मोहल्ला थानेसर के श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर में होली महोत्सव पर भजन संध्या हुई। भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने होली के मधुर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर के पुजारी आचार्य राधाकृष्ण दास पांडे ने कार्यक्रम आयोजक यशेंद्र शर्मा परिवार से सर्वदेव पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर चंद्रमौलि गौड़, संरक्षक जितेन्द्र बंसल, व्यवस्थापक डॉ. राजेश वधवा, संजय कीर्ति मैहता, विवेक भारद्वाज डब्बू, विजय शर्मा, अमित बंसल, अनीता बाली, राज अरोड़ा ने विशेष रूप से भागीदारी करते हुए लोगों को ग्रुप से जोड़ा।
गायक लखबीर सिंह लक्खा ने होली आई रे कन्हाई, रंग लाई सुना दे जरा बासुरी, आज बृज में होली रे रसिया और होली खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा, ढाई सौ डिब्बे लग गए गुदगुदी एक्सप्रेस ट्रेन में और मैं नचना श्याम दे नाल, अज मैंनू नच लैण दे जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमे। बच्चों को पानी व्यर्थ न बहाने के लिए प्रेरित किया। एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली मनाई।
रामकुमार भारद्वाज, विजय शर्मा, पूर्व पार्षद दीपक सिंगला, ओमप्रकाश गर्ग, सुरेंद्र भारद्वाज, अमित भारद्वाज, अरुण दत्त, वरुण दत्त, सुंदर वालिया, राहुल भारद्वाज, हर्ष, अद्वैत भारद्वाज, अनिरुद्ध शर्मा हन्नी, दीपक अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, बॉबी शांडिल्य, गगनदीप आशु, सतपाल गर्ग, अरूणा शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजन मल्होत्रा, शशीकांत, सुरेन्द्र काठपाल, सुमीत गर्ग बंटी, गुदगुदी एक्सप्रैस के सदस्य और महादेव युवा संघ के सदस्यों ने भाग लिया।