- Hindi News
- National
- Murthal News Haryana News Holi Is A Festival Of Joy Love And Celebration
उमंग, प्रेम और उत्सव का समागम है होली
राई | ओशोधारा नानकधाम मुरथल में सद्गुरु ओशो सिद्धार्थ औलियाजी के सानिध्य में होली उत्सव मनाया गया। ओशो सोहम ने बताया कि दूर-दूर से आकर ओशो प्रेमियों ने ओशो सिद्धार्थ के चरणों में गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। सद्गुरुजी ने कहा कि इस बार बसंत ऋतु कुछ खास है। होली पर्व सभी संत एवं देवता मनाते हैं क्योंकि यह पर्व सत्यम, शिवम, सुंदरम पर आधारित है। इसमें उमंग, प्रेम और उत्सव का समागम है। विक्रम संवत का आज आखिरी दिन है। इस अवसर पर योगेश कटारिया संदीप नैन, संजीव, कुलदीप बराड़, हिना, वसुंधरा इत्यादि मौजूद रहे।