पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Holi Khelni Aj Teri Naal Vrindavan Living People

होली खेलनी अज तेरी नाल, वृंदावन रहन वालेया... भजन पर झूमे श्रद्धालु

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैंप के मेन बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में होली महोत्सव के उपलक्ष्य में होली के रंग कृष्ण के संग भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन रसिकों विपिन शर्मा व विनोद शर्मा ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई।

इसकी शुरुआत प्रवीण शर्मा ने की। भजन रसिक के गाये भजन होली खेलनी अज तेरी नाल, वृंदावन रहन वालेया, आयो नंद गांव से होली खेलन नंद किशोर, श्यामा होली खेलन आया... भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे। मौके पर आशा शर्मा, नीलम बठला, रीमा, प्रवीण बठला, राजरानी, नंदनी शर्मा, बहादुरमल गांधी, लवदीप, आशीष, रजिंद्र कालड़ा, विजय कालड़ा व सतीश ग्रोवर मौजूद रहे।

यमुनानगर | कैंप में सनातन धर्म मंदिर में होली उत्सव पर भजन गाते गायक।
खबरें और भी हैं...