पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News Holi Meeting Celebrated At Parasram Hetram School

परसराम हेतराम स्कूल में मनाया होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दादरी|परसराम हेतराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नप चेयरमैन संजय छपारियां ने शिरकत की।

आयोजन का आरंभ होली पर्व आधारित लोकगीतों व नृत्य प्रस्तुति से किया गया। नाटक द्वारा बच्चों ने नारी शक्ति के बारे में बताया। प्राचार्या रजनी वर्मा ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी अगर चाहे तो आसमान छू सकती है, समाज के भी उनके प्रति दृष्टिकोण बदलना होगा। सोच को बदलों सितारे बदल जाएंगे, नजर को बदलों नजारे बदल जाएंगे पंक्तियों के जरिए उन्होंने अपना दृष्टिकोण रखा। स्कूल प्रबंधक पवन बुवानी वाला ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इसे हमें चंदन तिलक, प्राकृतिक रंगों से खेले जिससे किसी का नुकसान न हो। इस दौरान विजय अग्रवाल, विनोद गुप्ता, विनोद गर्ग, विजय गर्ग, हरियाणा विकास परिषद से प्रमोद, कपिल कुमार, सेवानिवृत बीईओ राजेंद्र कुमार वर्मा व सरोज बाला सांगवान आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...