पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News Holi Meeting Celebrated With Harmony In Mohalla Ganpat Nagar

मोहल्ला गणपत नगर में सद्भाव के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मोहल्ला गणपत नगर स्थित श्री गणपति मंदिर व धर्मशाला प्रांगण में श्री गणपति मंदिर व धर्मशाला ट्रस्ट तथा आदि गौड़ ब्राह्मण समाज रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में बाल कल्याण परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष पारिषा शर्मा ने शिरकत की।

इस दौरान उपाध्यक्ष पारिषा ने आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के इस सम्मान समारोह में समाज के उत्थान व समाज को एकत्रित करने पर पदाधिकारियों के प्रयास को सराहा। प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि हम समाज को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारिषा शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर गणपत नगर मंदिर व धर्मशाला ट्रस्ट रेवाड़ी के नीलाम्बर दत्त जैमिनी प्रधान, मातादीन शर्मा उपप्रधान, मदनलाल शर्मा पीआरओ, संतलाल सचिव, भीम सिंह कोषाध्यक्ष, सतपाल सिंह व मनीष गैरा के अलावा ओमप्रकाश शर्मा प्रधान, राजेश पाराशर उपप्रधान, सुनील कुमार सचिव, अनिल भारद्वाज सहसचिव, नवीन अग्निहोत्री कोषाध्यक्ष व समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद रहे।

आदि गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से होली मिलन व सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाएं।
खबरें और भी हैं...