पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News Holi Of Colors Will Be Celebrated Today Due To The Fear Of Coronavirus Up To 40 Percent Less Color Is Sold But The Festival Has Not Faded

आज मनेगी रंगों की होली... कोरोनावायरस के डर से 40 फीसदी तक कम बिके रंग-गुलाल, मगर पर्व फीका नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली (दुल्हेंडी) आज (10 मार्च को) मनाया जाएगा। हालांकि इस पर्व पर कोरोना वायरस के डर की वजह से रंग-गुलाल के साथ ही खिलौनों की बिक्री 30 से 40 फीसदी तक कम रही। मगर त्योहार का रंग फिर भी फीका नजर नहीं आ रहा। लोगों ने इसके लिए पूरी तैयारियां की हैं, शहर में भी खूब आयोजन हुए। मंगलवार को पर्व के चलते तकरीबन सेवाएं बाधित रहेंगी। इसलिए यदि आप कहीं सफर के लिए योजना बना रहे हैं तो बसों की स्थिति पता करके ही घर से निकलें। इसके अलावा होली पर हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग; तीनों शिफ्ट में दो-दो रहेंगे मेडिकल ऑफिसर

दुल्हेंडी पर्व पर हुड़दंगबाजी की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी ट्रॉमा सेंटर में स्टाफ अलर्ट कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. सुशील कुमार माही के अनुसार ट्रॉमा में तीनों शिफ्ट के दौरान दो-दो मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा सर्जन व ऑर्थोपेडिक बैकअप में रहेंगे। वहीं फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स की ड्यूटी भी बढ़ाई गई है। सीएमओ ने कहा कि एंबुलेंस भी हर समय तैनात रहेगी। ताकि इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर व्यवस्था को संभाला जा सके।

गैस एजेंसियां बंद, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, दोपहर 1 बजे तक नहीं चलेंगी रोडवेज बसें


रोडवेज : दोपहर 1 बजे तक ड्यूटी के निर्देश

रोडवेज जीएम नवीन कुमार के अनुसार दुल्हेंडी पर मंगलवार को डिपो में दोपहर 1 बजे तक तो बसों का संचालन बंद ही रहेगा। इसके बाद ही बसों का संचालन हो पाएगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि दोपहर एक बजे के बाद भी आम दिनों तरह बसें नहीं चल पाएंगी। लोकल के साथ ही लंबे रूटों पर भी बसों की कमी रहेगी।

सब्जी मंडी बंद रहेगी, 1 बजे के बाद कुछ दुकान खुल सकती हैं

नई सब्जी मंडी व्यापारियों के अनुसार मंडी आम दिनों की तरह खुली नहीं रहेगी। पूरे दिन ही बंद रखा जाएगा। हालांकि दोपहर 1 बजे बाद कुछ दुकानदार दुकानें खोल भी सकते हैं। शॉपिंग मॉल भी दोपहर बाद खुले रहेंगे।

गैस और ज्यादातर पेट्रोल एजेंसियां बंद, पेट्रोल पंप रहेंगे खुले

गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि होली पर सभी एजेंसियां बंद रहेंगी। इनमें इंडेन और भारत दोनों ही एजेंसियां द्वारा छुट्टी की गई है। वहीं ज्यादातर पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।

जनस्वास्थ्य विभाग - पानी की सप्लाई में कटौती

जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार नहरी पानी का शेड्यूल बदलने से पानी की सप्लाई अल्टरनेट-डे ही की जा रही है। ऐसे में दुल्हेंडी पर्व पर भी पानी की सप्लाई में कटौती रहेगी। इसलिए लोगों से अपील है कि रंगों के पर्व पर पानी का देखकर इस्तेमाल करें, ताकि जल संरक्षण किया जा सके। तिलक होली खेलने को ही प्राथमिकता दें।

रेवाड़ी में सेक्टर एक स्थित होली पार्क में रात्रि 7:45 बजे रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से होलिका दहन में उपस्थित कॉलोनीवासी।

होली पर्व पर गुलाल व पिचकारी की सजी दुकान व खरीदारी करते लोग।
खबरें और भी हैं...