- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Holi Of Flowers In Ancient Lakshminarayan Temple Tomorrow
प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में फूलों की होली कल
साढौरा| तोरोंवाला तालाब स्थित प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में मंगलवार को फूलों की होली खेली जाएगी। जहां कस्बे के साथ ही दूरदराज से भी लोग पहुंचेंगे। प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के प्रधान रामकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि 2007 में बाबा बंसी वाले जी के आशीर्वाद से इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार शुरु किए जाने के साथ ही फूलों की होली खेलने की शुरुआत हुई थी। अवध बिहारी ने बताया कि 10 मार्च के कार्यक्रम में शाहबाद के सागर कोहली व उनके सहयोगी संगीत के सुरों से प्रभु का गुणगान करेंगे।