- Hindi News
- National
- Sadora News Haryana News Holi Of Flowers Played In Ancient Lakshminarayan Temple
प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में खेली फूलों की होली
साढौरा | जल संरक्षण के लिए दैनिक भास्कर द्वारा किए जा रहे प्रयास समय की जरूरत है। अगर समय रहते जल संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास न किए गए तो भविष्य में जल संकट हो गहरा सकता है। जिला परिषद के अध्यक्ष सोहन लाल गोयल ने तोरोंवाला तालाब पर स्थित प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में मंगलवार को आयोजित फूलों की होली कार्यक्रम में भाग लेते हुए यह बात कही। उन्होंने फूलों की होली के आयोजन को भी जल संरक्षण की दिशा में एक अच्छा कदम बताया। इस आयोजन में शाहबाद के सागर कोहली एवं उनके सहयोगियों द्वारा भजन व कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर थिरकते हुए फूलों की होली खेली। सेवक अवध बिहारी ने बताया कि 2007 में बाबा बंसी वाले के आशीर्वाद से इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार शुरु किए जाने के साथ ही फूलों की होली खेले जाने की शुरुआत हुई थी। अंत में भंडारा भी हुआ। मौके पर जिप सदस्य रामगोपाल, किन्नर गुरु विजयेता, सुमत जैन, मुनीष गर्ग, प्रेम अरोड़ा, महेश बंसल, सुधीर जंगु, रामकिशन अग्रवाल, नवनी गर्ग, जयगोपाल, अवधेश गर्ग व प्रदीप बिंदल उपस्थित थे।