पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pundri News Haryana News Holi Phog Blown A Lot Of Color Administration Was Alert

होली फाग पर खूब उड़ा रंग गुलाल, प्रशासन रहा सजग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलायत | नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रंग-पर्व होली फाग मंगलवार को आपसी प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। दिनभर प्रशासन भी अलर्ट दिखाई दिया। सुबह-सुबह लोगों का करोना वायरस को लेकर कुछ भ्रम जरूर था लेकिन दिन में टोलियों में युवा, महिलाएं एवं बच्चे घूम-घूम कर लोगों को रंग लगाते दिखे। नगर में अनाज मंडी कलायत रेलवे व कपिल मुनि रोड कलायत मेन बाजार, न्यू मॉडल टाउन कलायत व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही रंग खेलने का सिलसिला चालू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। महिलाओं ने लोगों के घरों में जाकर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पर लोग एकत्रित होकर आपस में रंग गुलाल लगाकर नाचते गाते हुए होली का खूब आनंद लिया।
खबरें और भी हैं...