पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Holi Played With Fingerprint Ink Before Casting Vote Many Skin Burns

वोट डालने से पहले अंगुली पर लगने वाली स्याही से खेली होली, कई की स्किन जली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}आईटीआई के टीचर ने रेलवे कर्मी दोस्त को दी थी ये स्याही

होली के दिन फर्कपुर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने रंगों की बजाए वोट डालते समय अंगुली पर लगने वाली स्याही से होली खेली। स्याही किसी के चेहरे पर लगी तो किसी के आंखों में। जब जलन शुरू हुई तो उन्होंने चेहरा धोया। इसके बाद पता चला कि स्किन बर्न हो चुकी है और यह रंग से नहीं स्याही से हुई है।

इसके बाद लोगों ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। पता चला कि यह स्याही उनके रेलवे कर्मी दोस्त ने लगाई है क्योंकि उसके हाथ की स्किन भी बर्न होने से रंग बदल चुकी थी। अब ये लोग इलाज कराते घूम रहे हैं लेकिन दोस्त की इस करतूत की कोई शिकायत देने को तैयार नहीं है। उन्हें लगता है कि अगर शिकायत दी तो दो दोस्तों की सरकारी नौकरी जाएगी क्योंकि स्याही लगाने वाला और उपलब्ध कराने वाला दोनों ही सरकारी नौकरी में है इसलिए इन दोनों ने अपनी गलती मानते हुए लोगों को शिकायत न देने पर मना लिया है। एक पीड़ित ने बताया कि होली पर सब एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। उनका एक दोस्त रेलवे में है। उसने जो रंग लगाया, वह उतरा ही नहीं। इससे स्किन का रंग ही बदल गया। बाद में पता चला कि यह रंग नहीं था, यह तो वोट करने पर अंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही थी।

उसका कहना है कि दोस्ती का मामला होने से किसी ने भी इसकी शिकायत नहीं की। उनका कहना है कि अब तक उनकी स्किन सही नहीं हुई है। किसी को तिलक लगाया गया था तो किसी के पूरे मुंह पर यह स्याही लगाई गई थी।

खबरें और भी हैं...