पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Holika Dahan Celebrates The Victory Of Good Over Evil Holi Will Be Played Today

होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया, आज खेली जाएगी होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को सुबह से ही लोग होलिका दहन में प्रयोग होने वाले सामान के एकत्रित करने में जुट गए थे। इसके बाद महिलाएं दिनभर होलिका स्थल पर जाकर पूजा अर्चना की। देहात में परंपरागत ढंग से होलिका दहन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में अपने तरीके से होलिका जलाने के लिए लकड़ियां आदि इकट्ठा की। इसके अलावा दहन स्थलों पर उपलों व अन्य ईधन का प्रबंध किया गया।

होली पूजन में उपयोग में लाई जाने वाली गोबर से बनी बुरकलियों को महिलाओंं ने दिनभर सुखाया। इन्हें रस्सियों की मालाओं में पिरोया। इन्हें भी होली पूजन में प्रयोग किया गया। इसके अलावा महिलाओं के साथ होली पूजने जाने वाले बच्चों के लिए टाफियों, मखानो, मेवों की मालाएं भी होलिका में दहन किया गया।

ग्रुप बनाकर पहुंची महिलाओंं ने गीत गाया


होली पूजने महिलाएं टोलियों में जगह-जगह पहुंची। वे होली के लोकगीत गाती हुईं होलिका दहन स्थल तक पहुंची। वहां होली का पूजन करती हैं व मुरादें मांगती हैं। बुरकलियां व अन्य पदार्थ चढ़ाती हैं। परिक्रमा करती हैं व आपस में गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई देती हैं। वहां आटा दान भी किया। रात को 11 बजकर आठ मिनट तक लोगों ने होलिका दहन किया।

होलिका दहन }महिलाओं ने पूजा कर सुख-शांति की कामना की

सोनीपत. मिशन चौंक के पास होलिका दहन करते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...