खुहवाला बाजार में किया होलिका दहन
होली के उपलक्ष्य पर खुहवाला बाजार में स्थित बर्फानी आश्रम के पास होलिका दहन का आयोजन किया गया। होलिका दहन से पूर्व महिलाओं -पुरूषों व बच्चों ने होलिका परिक्रमा करते हुए पुजा अर्चना की और होलिका दहन किया गया। होलिका दहन की पुजा करने आई महिला सुनीता रानी, सरोज बाला व मंजू रानी ने बताया कि होलिका की पुजा वह हर साल होली पर करती है ओर पूजा के बाद होलिका दहन के उपरांत दहन के अवशेष अपने घर पर लेकर जाएंगे। अवशेष के धुएं को अपने घर में फैलाएंगे। उनका मानना है कि ऐसा करने घर में कष्ट दोष हो तो वह टल जाते है। पंडित पवन शर्मा ने बताया कि होलिका दहन की यह परंपरा रही है। होलिका प्रह्लाद की बुआ थी। प्रहलाद सच्चाई के रास्ते पर चलता था जबकि होलिका बुराई के रास्ते पर चलती थी इसलिए होली के अवसर पर होलिका दहन की जाती है।