- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News Holika Dahan Is Done During Pradosh Kaal After Sunset On Full Moon Date Vishal
पूर्णिमा की तिथि पर सूर्यास्त होने के बाद प्रदोष काल में किया जाता है होलिका दहन: विशाल
श्रीकपिल मुनि ज्योतिष एवं र| केंद्र संचालक पंडित विशाल शांडिल्य ने कहा कि होलिका दहन की अग्नि को पवित्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इस बार 9 मार्च (सोमवार) सुबह 3:03 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है। इसी दिन होलिका दहन का उत्सव भी मनाया जाएगा। पूर्णिमा की तिथि पर सूर्यास्त होने के बाद प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन की अग्नि को पवित्र माना जाता है। ये बुराई पर अच्छाई की जीत की अग्नि होती है। कुछ लोग इस अग्नि में नई फसल को भूनकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और भगवान की पूजा की जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। इस शुभ दिन पर कुछ लोग भगवान के प्रति आस्था मजबूत करने के लिए व्रत भी रखते हैं और कथा पढ़ते हैं।