पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलिका का दहन कर दिया पानी बचाने का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनातन संस्कृति के सबसे बड़े पर्वों में शामिल होली पूजन का त्याेहार भक्ति भाव व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। देवी मंदिर ग्राउंड में लगाईं गई होली की परिक्रमा करते हुए महिला श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। रक्षासूत्र बांधते हुए महिलाओं ने धूप, दीप के साथ होली का पूजन किया। होलिका दहन समिति के द्वारा पंचम होली दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

होलिका दहन से पूर्व भजन व नृत्य मंडली ने धार्मिक प्रस्तुतियां दी। होली समारोह में मुख्यमंत्री के ओएसडी सतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति का प्रतीक होते हैं और हमें प्रत्येक त्याेहार हर्ष व उल्लास के साथ मनाना चाहिए। होली पूजन को खास बनाने के लिए समिति की तरफ से धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण के भजन और नृत्यों की मनोहर झांकियां रही। भजन मंडली के कलाकारों ने राधा माधव और गोपियों के मनमोहक नृत्य से लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर होलिका दहन समिति की विकास राणा, श्रीपाल राणा, बीर सिंह, रवि गुप्ता, रिकू, अमन, रोहित, अंकित, दिनेश, सोनू, अनिल व योगेश वर्मा ने समारोह में पहुंचे लोगों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

रंगोली में प्रथम आने वाली छात्राओं को िकया सम्मानित

गढ़ीबीरबल | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ीबीरबल में होली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें कक्षा छठी, सातवीं और आठवी की छात्राओं ने भाग लिया। नेहा, सिमरन, शालू, एकता और शहनाज की टीम ने सबसे सुंदर रंगोली बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली छात्राओं को प्राध्यापक रमिंदर कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंद्रवेश, सुदेश कुमार, संजय, राजेश, देव कश्यप, मनीष, कर्मचंद, रवि गांधी, सुखविंद्र, मान सिंह, विनोद, देवी शरण, नरेंद्र, समुंदर मोर माैजूद रहे।

बच्चों ने होली उत्सव मनाया

असंध | असंध -जींद रोड स्थित आदर्श सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में बच्चों द्वारा होली उत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक रिछपाल राणा ने बच्चों को होली की शुभ कामनाएं दी। होली को रंगों रहित मनाने की प्रेरणा दी है। उन्होंने बच्चों को देश में होली त्योहार को आपस में भााईचारा मजबूत करने का त्योहार बताया। इस अवसर पर विम्मी, राधिका, वीरेंद्र सिंह, सुनैना, प्रियंका, प्रवीन, रिमपी शामिल रही।

पर्व होते हैं हमारी संस्कृति का प्रतीक : ओएसडी

भास्कर न्यूज |करनाल/गढ़ीबीरबल

करनाल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व मनाया गया। सोमवार को लोधी समाज ने करनाल के सदर बाजार रोड पर होलिका दहन किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लोगों ने सूखी होली खेल पानी बचाने का संदेश दिया।

श्री विष्णु मंदिर सभा : भगवान श्री विष्णु मंदिर सभा की ओर से खुले स्थान पर होलिका दहन किया गया। मंदिर सभा के प्रधान महेंद्र राठी ने बताया कि होलिका दहन की परंपरा हजारों वर्षों से चल रही है। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित हरिकृष्ण ने विधिवत रुप से पूजन करवाया। इस अवसर पर जगदीश गुप्ता, दीपक शासन, कमल किशोर पाल, ओम प्रकाश बंसल, नंदलाल, लीलावती उपस्थित रहे।

इसके अलावा करनाल के पंचायत भवन में होली उत्सव मनाया गया। इसमें मेयर रेणुबाला गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने होली के पर्व पर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

शहीद उधम सिंह पार्क में किया पौधरोपण

गढ़ीबीरबल क्षेत्र के गांंव नन्हेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में होली पर्व पर शहीद उधम सिंह पार्क में पौधरोपण-पौधापोषण अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता सरपंच ममता कांबाेज ने की। बच्चों से पानी बचाने अाैर फाग के अवसर पर फूलों के साथ होली मनाने की अपील की गई। पौधरोपण-पौधापोषण अभियान में सरपंच प्रतिनिधि बलिंद्र कांबाेज, स्कूल मुखिया महिंद्र खेड़ा, वरिष्ठ अध्यापक उधम सिंह, मास्टर धर्मराज गांधी, समाजसेवी माईचंद अाैर ग्रामीण सुरेश ने सेब, गलगल, आड़ू व बादाम के पौधे रोपकर पंचायत द्वारा मुहैया कराए गए ट्री गार्ड लगाए। स्कूल मुखिया महिंद्र खेड़ा ने कहा कि समय-समय पंचायत स्कूल की जरुरतों को पूरी करती रहती है, जोकि अपने आप में मिसाल है। बच्चों ने रंगोली बनाई और होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया तथा नृत्य कर खुशियां मनाईं।

घरौंडा. नई अनाज मंडी रोड स्थित देवी मंदिर मैदान में होली पूजन कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य।

करनाल. सदर बाजार रोड पर होली उत्सव पर पूजा करतीं महिलाएं।

करनाल. पंचायत भवन में होली उत्सव पर प्रस्तुति देते कलाकार।
खबरें और भी हैं...