पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalanwali News Haryana News Home Visit In Khiowali Under The De Addiction Awareness Campaign

नशामुक्ति जागरूकता मुहिम के तहत ख्योवाली में होम विजिट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला बाल कल्याण परिषद सिरसा द्वारा संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र कालांवाली द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत खंड ओढां के गांव ख्योवाली में होम विजिट की गई। जिसके अंतर्गत केंद्र से नशा छोड़ चुके लोगों की पड़ताल की गई कि वे कैसा जीवन व्यतीत कर रहे हैं और नशे से होने वाली हानियों के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा कि नशा नाश का दूसरा नाम है व इससे बचाव करने के लिए सभी को मिलकर पहल करनी पड़ेगी। केंद्र की तरफ से परियोजना संयोजक शमशेर सिंह ने बताया कि नशे का विकराल रूप किसी भी आयु व समुदाय को नहीं छोड़ता। नशे की मार विशेषकर बच्चों व औरतों पर पड़ती है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पालन पोषण प्रभावित होता है। नशे को रोकने के लिए पुलिस को सहयोग देने की आवश्यकता है। युवा क्लब व पंचायत की भी जिम्मेदारी बनती है। इस मौके पर ग्रामीण तनसुख नंबरदार, युवा क्लब सदस्य जनक, विपिन पिरथी राम और बगड़ावत सहित केंद्र अटेंडेंट उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...